अयोध्या: जर्जर विद्यालयों का कायाकल्प करेंगे समाजसेवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के समाजसेवी हरिओम तिवारी ने बीकापुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले जर्जर तीन विद्यालयों का कायाकल्प कराने का जिम्मा उठाया है। बीएसए संतोष देव पांडेय ने तिवारी को जिले के सबसे ज्यादा जर्जर तीन विद्यालयों की लिस्ट सौंप दी है।अब इन तीनों सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प और सौंदर्यीकरण हरिओम तिवारी अपने निजी खर्च …

अयोध्या। जिले के समाजसेवी हरिओम तिवारी ने बीकापुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले जर्जर तीन विद्यालयों का कायाकल्प कराने का जिम्मा उठाया है। बीएसए संतोष देव पांडेय ने तिवारी को जिले के सबसे ज्यादा जर्जर तीन विद्यालयों की लिस्ट सौंप दी है।अब इन तीनों सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प और सौंदर्यीकरण हरिओम तिवारी अपने निजी खर्च से कराएंगे।

एक सप्ताह पूर्व समाजसेवी बीएसए से मिले भी थे। शिक्षा क्षेत्र सोहावल से कम्पोजिट विद्यालय हरिबंधनपुर व बीकापुर से कम्पोजिट विद्यालय लुफ्तफाबाद और मसौधा से कम्पोजिट विद्यालय गौहनिया ये तीन विद्यालयों को चयनित किया है।

संबंधित समाचार