भाजपा राष्ट्रवाद की राजनीति करती है : स्वतंत्र देव सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भाजपा हमेशा राष्ट्रवाद की राजनीति करती है। कभी जनसंघ की नींव पड़ने पर उसके समर्थक यादव समाज भी था। आज यादव समाज की बदौलत बीजेपी चल रही है। यादव समाज राष्ट्रभक्त व देशभक्त है। यह समाज अन्याय व अत्याचार के खिलाफ लड़ता है, संघर्ष करता है। सेना हो या चीन का युद्ध हो सभी …

लखनऊ। भाजपा हमेशा राष्ट्रवाद की राजनीति करती है। कभी जनसंघ की नींव पड़ने पर उसके समर्थक यादव समाज भी था। आज यादव समाज की बदौलत बीजेपी चल रही है। यादव समाज राष्ट्रभक्त व देशभक्त है। यह समाज अन्याय व अत्याचार के खिलाफ लड़ता है, संघर्ष करता है। सेना हो या चीन का युद्ध हो सभी स्थानों पर हर जगह यादव का सम्मान हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी इसी कुल में जन्म लिया। यादव जातिवादी नहीं राष्ट्रवादी हैं। वह राष्ट्र के लिए मरते हैं, बिना यादव समाज के राष्ट्र सुरक्षित नहीं है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वंशवाद और परिवारवाद को लेकर सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। स्वतंत्र देव सिंह विश्वरैया सभागार में आयोजित भाजपा पिछड़ा मोर्चा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में यादव समाज को संबोधित कर रहे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भाजपा एक विचार के लिए काम करती है। केवल भाजपा ही संविधान, सिस्टम व राष्ट्रनीति का पालन करती है।

व्यक्ति से बड़ा परिवार, परिवार से बड़ा समाज और समाज से बड़ा राष्ट्र होता है। राष्ट्र पर कोई संकट आता है तो व्यक्ति, समाज की विचारधारा को तिलांजलि दे देना चाहिए। उस विचारधारा को लेकर सपा, बसपा व कांग्रेस कैसे चल सकती है। जो वंशवाद की राजनीति करती हैं। सदन के अंदर अमता-ममता, सपा-बसपा कांग्रेस-कम्युनिष्ट सभी ने कहा अटल जी सांप्रदायिक है। तब अटल जी ने कहा था कि राम मंदिर के निर्माण की बात करना, 370 धारा हटाना अपने को हिंदू बताना, गरीबों की रक्षा करना, भारत माता की जय बोलना वंदे मातरम कहना सांप्रदायिक है तो मैं सांप्रदायिक हूं।

जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू से नाराज होकर अपना इस्तीफा दिया, और जनसंघ की नींव रखी। यदि नेहरू धारा 370 और राम मंदिर की समस्या उस समय हल कर देते तो देश कहां से कहां पहुंच जाता। इस मौके पर राज्य सभा के पूर्व सदस्य हरनाथ सिंह यादव, मंत्री गिरीश यादव, संगीता यादव, विधायक महेंद्र प्रताप यादव, अरूण यादव व सुभाष यदुवंशी भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार