यूपी: दागी पुलिसकर्मी जल्द होंगे बर्खास्त, लिस्ट तैयार करने के लिए गठित हुई दो कमेटियां
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश पर जल्द ही दागी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाएगा। जिनकी सूची गोपनीय ढंग से बनाई जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर दो कमेटियां गठित हुई थी। एक कमेटी डीजी और एडीजी स्तर, दूसरे में डीआईजी, एसएसपी व एसपी स्तर के अधकारियों को शामिल किया गया …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश पर जल्द ही दागी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाएगा। जिनकी सूची गोपनीय ढंग से बनाई जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर दो कमेटियां गठित हुई थी। एक कमेटी डीजी और एडीजी स्तर, दूसरे में डीआईजी, एसएसपी व एसपी स्तर के अधकारियों को शामिल किया गया था। बीते 27 सितम्बर को कानपुर बर्रा के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर स्थित एक होटल में पुलिसकर्मियों द्वारा बर्बरता पूर्वक निर्मम हत्या के किए जाने का आरोप लगा था। जिसके बाद पुलिस पर कई तरह के आरोप विपक्षी पार्टियों समेत व्यापारी संगठनों ने लगाए थे।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव ग्रह और डीजीपी उप्र को तत्काल ऐसे दागी पुलिसकर्मियों की सूची बनाने और उन्हे बर्खास्त करने के निर्देश दिया था। जिसके बाद दो कमेटियों का गठन किया गया था। एक कमेटी में डीजी और एडीजी स्तर के अधिकारी शामिल किए गए थे। दूसरी कमेटी में डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारियों को रखा गया था। पहली कमेटी दागी आईपीएस और पीपीएस स्तर के अधिकारियों की गोपनीय ढ़ग से सूची बना रहे हैं।
दूसरी कमेटी निरीक्षक से सिपाही स्तर तक के दागी कर्मियों की लिस्ट बनाने में जुटे हैं। यह पूरी लिस्ट बहुत ही गोपनीय ढंग से तैयार की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि किसी पुलिसकर्मी को न्यायालय जाने का मौका न मिले, इसलिए सूची गोपनीय ढंग से बनाई जा रही है। सूची तैयार होते ही बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाएगी।
