बिजनौर : मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिन की डीएम बनी काकुल वर्मा, आरती बनी सीडीओ, गरिमा बनी डीपीआरओ
बिजनौर, अमृत विचार। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तीसरे चरण में बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्मानित, सशक्त और स्वलांबी बनाने के उद्देश्य से संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में काकुल वर्मा को सांकेतिक रूप से जिलाधिकारी बनाया गया। जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठने के बाद काकुल वर्मा ने कहा कि डीएम की कुर्सी पर …
बिजनौर, अमृत विचार। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तीसरे चरण में बालिकाओं एवं महिलाओं को सम्मानित, सशक्त और स्वलांबी बनाने के उद्देश्य से संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में काकुल वर्मा को सांकेतिक रूप से जिलाधिकारी बनाया गया। जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठने के बाद काकुल वर्मा ने कहा कि डीएम की कुर्सी पर बैठ कर उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।
वह भविष्य में जज बनना चाहती हैं। काकुल वर्मा जीजीआईसी में अध्ययनरत नवीं कक्षा की मेधावी छात्रा हैं, उन्होंने आठवीं क्लास में 86% अंक प्राप्त कर कॉलेज में गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत सांकेतिक भूमिका निर्वहन करने के रूप में आरती सिंह मुख्य विकास अधिकारी, गरिमा चौधरी जिला पंचायत राज अधिकारी, सानिया अब्दुल्ला समाज कल्याण अधिकारी तथा मारिया जिला प्रोवेशन अधिकारी बनाई गई।
सभी बालिकाओं ने अपने-अपने सांकेतिक पदों पर कार्य करते हुए एक दिन विभागीय कार्यों का संपादन किया । सभी ने जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए उनके निस्तारण के लिए निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के तीसरे चरण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 26 अक्टूबर को स्वावलंबन कैंप का आयोजन, 2 नवंबर को जिला अधिकारी के साथ हक़ की बात, 11 नवंबर को बाल ग्राम बाल संरक्षण समितियों की बैठकें, 12 नवंबर को स्वावलंबन कैंप, 20 नवंबर को मेगा इवेंट कार्यक्रम के अंतर्गत मेधावी छात्राओं और जेंडर चैंपियंस का सम्मान तथा 25 नवंबर को सब स्वावलंबन कैंप का आयोजन होगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत सभी कार्यक्रमों को मानक अनुरूप संचालित करें ताकि महिलाओं में सुरक्षा एवं आत्मसम्मान की भावना जागृत हो सके। इस अवसर पर सीडीओ के.पी. सिंह, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मालिक, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कु. संगीता, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार यादव तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
फोटो । मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिन की डीएम बनी कुमारी काकुल वर्मा
