लखीमपुर-खीरी: इसी सप्ताह होगी 938 पंचायत सहायकों की नियुक्ति
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। जिले में पंचायत सहायक पदों पर होने वाली नियुक्तियों में विवादित ग्राम पंचायतों को छोड़ बाकी में नियुक्तियां की जाएंगी। शासन से इसके लिए पंचायत राज विभाग अधिकारी को निर्देश जारी किए गए है। पंचायत सहायकों के लिए मिले आवेदनों की काउंसिलिंग में 938 अभ्यर्थियों के आवेदन ठीक पाए गए हैं। इनके …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। जिले में पंचायत सहायक पदों पर होने वाली नियुक्तियों में विवादित ग्राम पंचायतों को छोड़ बाकी में नियुक्तियां की जाएंगी। शासन से इसके लिए पंचायत राज विभाग अधिकारी को निर्देश जारी किए गए है। पंचायत सहायकों के लिए मिले आवेदनों की काउंसिलिंग में 938 अभ्यर्थियों के आवेदन ठीक पाए गए हैं। इनके लिए इसी सप्ताह अनुंबध पत्र जारी किया जाएगा। डीपीआरओ ने शेष प्रस्ताव ग्राम पंचायतों को वापस भेज दिए हैं उनकी जगह सही अभ्यर्थियों के प्रस्ताव एक सप्ताह में भेजने के निर्देश दिए हैं।
जिले में पंचायत सहायक के पदो के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए लगभग 20,500 प्रस्ताव पंचायत राज विभाग को प्राप्त हुए थे। इसी बीच जिले के विकास खंड बेहजम की ग्राम पंचायत बरतेर निवासी स्नेहलता और विकास खंड लखीमपुर के ग्राम अटकोनवा निवासी लक्ष्मीचंद ने नियुक्तिों को कोर्ट में चुनौती दी थी। इन लोगों ने अपने दावे को सही बताया था और मांग की थी कि स्थिति स्पष्ट न जो जाने तक भर्ती प्रक्रिया रोकी जाए। इसके अलावा दो मामले लखनऊ के थे जिन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया को कोर्ट में चुनौती दी थी।
हालांकि तत्काल प्रभाव से कोर्ट ने भर्ती प्र्रक्रिया पर 13 अक्टूबर तक रोक लगा दी। इसके बाद शासन ने भी न्यायालय में अपना पक्ष प्रस्तुुत किया था। अब न्यायालय ने उन चार जगहों पर ही नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक बरकरार रखी है जहां के मामले न्यायलय में विचाराधीन हैं। अन्य सभी जगहों पर नियुक्तियां करने का आदेश दे दिया है।
जिले में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। अब लगभग सभी की काउंसिलिंग और प्रस्तावों की जांच के बाद जो पात्र अभ्यर्थी हैं उनकी सूची बना ली है। डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि 938 ऐसे प्रस्ताव हैं जो पूरी तरह से ठीक हैं। शेष अन्य 227 प्रस्ताव ग्राम पंचायतों को वापस कर दिए गए है। ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं कि एक सप्ताह में सही प्रस्ताव भेजें।
डीएम के अनुमोदन के लिए गई है सूची
जो 938 प्र्रस्ताव पूरी तरह सही मिले हैं उनकी सूची बनाकर डीएम के पास अनुमोदन के लिए भेजी गई है। जल्दी ही डीएम का अनुमोदन हो जाएगा। सूची मिलते ही इन अभ्यर्थियों के लिए अनुबंध पत्र ग्राम पंचायतों को भेज दिए जाएंगे। यह प्रक्रिया एक सप्ताह के अंदर पूरी करली जाएगी। -सौम्यशील सिंह, डीपीआरओ
प्रस्ताओं में इस तरह की हैं कमियां
डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया 1165 में 227 प्रस्ताव ऐसे मिलें हैं जिनके चयन में कुछ गलती हुई है। जैसे किसी में आयु का ध्यान नहीं रखा गया है। किसी में आरक्षण का ध्यान नहीं रखा गया है। किसी में कोविड से मिलने वाली छूट का दुरपयोग किया है। इसी तरह की कमियां हैं। इन प्रस्ताओं को ग्राम पंचायतों को वापस कर दिया गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि एक सप्ताह में नए प्रस्ताव भेजे जाएं।
