पीलीभीत: बर्थडे पार्टी में गया रेलकर्मी का परिवार, ताला तोड़कर चोर समेट ले गए घर से लाखों का माल
पीलीभीत, अमृत विचार। परिवार के साथ भतीजे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए रेलकर्मी को चोरों ने निशाना बनाते हुए मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए और वहां कमरे रखी अलमारी को खंगालने के बाद वहां से नकदी और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। देर रात घर पहुंचने …
पीलीभीत, अमृत विचार। परिवार के साथ भतीजे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए रेलकर्मी को चोरों ने निशाना बनाते हुए मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए और वहां कमरे रखी अलमारी को खंगालने के बाद वहां से नकदी और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। देर रात घर पहुंचने पर उन्हें मकान में चोरी हुई। तो पीड़ित ने मामले की सूचना डायल 112 को दी, मौके पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। हालांकि पुलिस को चोरी में कोई भी ब्लू नहीं मिल सका।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी में मकान संख्या एसई 50 बी में रहने वाले परमानंद जोकि रेल विभाग में ईएसएम के पद पर कार्यरत है। बृहस्पतिवार की शाम सात बजे वह पत्नी और बच्चों के साथ राजीव कॉलोनी में अपने भतीजे के घर बर्थडे पार्टी में जाने के लिए मकान में ताला डालकर निकले थे।
इसी बीच चोरों ने बंद मकान को देखकर मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे। वहां चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखें 11 हजार रुपये और दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक हार, सोने के कुंडल, समेत डेढ़ लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। जब 11 बजे परिवार बर्थ डे पार्टी से वापस घर लौटे। तो मेन गेट का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित ने मकान में हुई चोरी की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डायल 112 के साथ सुनगढ़ी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित से जानकारी करने के बाद मकान का मौका मुआयना किया। रेलवे कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात से अन्य कॉलोनी वासियों में दहशत बनी हुई है। कॉलोनी वासियों ने कॉलोनी में गश्त बढ़ाने की मांग की है। हालांकि अभी तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
चोरी की सूचना मिलने पर टीम को मौके पर छानबीन करने के लिए भेजा गया था। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चोरी के खुलासे के लिए टीमें लगा दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -श्रीकांत द्विवेदी, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी
