पीलीभीत: साढ़े तीन लाख बच्चों को कोविड वैक्सीन देने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। केंद्र सरकार की ओर से बच्चों को वैक्सीन लगाने की अनुमति मिलने के बाद अब जिले के साढ़े तीन लाख बच्चों को कोरोना रोधी टीका लगाने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने 2 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए सर्वे कर सूचीबद्ध करना शुरू कर दिया …

पीलीभीत, अमृत विचार। केंद्र सरकार की ओर से बच्चों को वैक्सीन लगाने की अनुमति मिलने के बाद अब जिले के साढ़े तीन लाख बच्चों को कोरोना रोधी टीका लगाने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने 2 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए सर्वे कर सूचीबद्ध करना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की मानें तो नवंबर के आखिर में टीका शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के पहले बच्चो व किशोरों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाने की कवायद शुरू होने वाली है। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिले में दो से अट्ठारह साल तक के करीब साढ़े तीन लाख बच्चों को कोरोना रोधी टीका लगाया जाना है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले की कुल 24 लाख आबादी का 14 प्रतिशत डाटा बच्चों को माना है।

इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षकों के साथ बैठक कर बच्चों का सर्वे कराने व स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने की रणनीति तैयार की है। दो से लेकर 18 साल तक उम्र के बच्चों का सर्वे कराकर चिह्नित किया जाने काम शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग को शासन की ओर से कोई आदेश नहीं मिले हैं।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की शुरुआत में 16 जनवरी से जिले में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। पहले चरण में फ्रंट लाइन वर्करों व हेल्थ केयर वर्करों को वैक्सीन दी गई। उसके बाद 45 साल से अधिक उम्र वालों को टीका लगाने के बाद 18 साल से अधिक आयु वाले युवाओं को कोरोना रोधी टीका लगाया जा रहा है। इसके बाद अब दो वर्ष से लेकर अठारह वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाने पर मंथन किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर बी सिंह ने बताया कि जल्द ही बच्चों का सर्वे कराकर उनको टीकाकरण के लिए चिह्नित किया जाएगा। वैक्सीन मिलते ही टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी। बच्चों को यह टीका कितने दिन में लगेगा, यह कहना भी मुश्किल है। विभाग को बच्चों का टीकाकरण कराने में कोई खास दिक्कत नहीं आएगी।

पहले से ही टीकाकरण चल रहा है। इसके लिए कोई तैयारी व ट्रेनिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर जल्द टीका उपलब्ध हो जाता है तो बड़ों के टीके के साथ बच्चों का टीका शामिल करते हुए टीकाकरण कराएगा। जिले में अब तक 9,73728 लोगों को पहली डोज और दो लाख 80 हजार लोगों ने दूसरी डोज का टीका लगवा लिया है।

बच्चों को दी जाएगी को वैक्सीन की डाेज
शासन की ओर से अब बच्चों को भी वैक्सीन देने की कवायद शुरू कर दी है। वैक्सीन का परीक्षण होने के बाद तैयारियां शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को काे- वैक्सीन देने की तैयारी की जाएगी। हालांकि अभी शासन की ओर से कोई फरमान नहीं मिला है।

बच्चों के टीकाकरण के लिए विभाग ने अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है। अभी शासन की ओर से सिर्फ एक बार तैयारियों को लेकर पत्र मिला था। नवंबर के आखिर में टीकाकरण शुरू होने की उम्मीद है। -डॉ. आर बी सिंह, प्रभारी सीएमओ

संबंधित समाचार