बरेली: बाढ़ में फंसे दो परिवारों को एसडीएम व पुलिस ने बचाया
फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार। दो दिन हुई बारिश व डैम से छोड़े गए पानी से क्षेत्र में कई जगह जलभराव हो गया। मनकरी में फंसे परिवार की सूचना मिलते ही एसडीएम व सीओ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां पता चला कि परिवार के अलावा दो और लोग फंसे हुए थे। टीम ने …
फतेहगंज पश्चिमी, अमृत विचार। दो दिन हुई बारिश व डैम से छोड़े गए पानी से क्षेत्र में कई जगह जलभराव हो गया। मनकरी में फंसे परिवार की सूचना मिलते ही एसडीएम व सीओ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां पता चला कि परिवार के अलावा दो और लोग फंसे हुए थे। टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
गुरुवार देर रात पानी बढ़ने से मनकरी के बाहर झाला डालकर रह रहे जीतू सरदार का परिवार फंस गया। जीतू सिंह ने किसी तरह पुलिस को फोन पर सूचना दी। सूचना पर एसडीएम कमलेश कुमार सिंह और सीओ सुनील राय, थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह पीएसी की इलेक्ट्रिक वोट लेकर मनकरी पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद रात करीब 11 बजे जीतू के परिवार के पांच सदस्यों और सिरसा जागीर के दो लोगों को को सुरक्षित निकाल लिया।
वहीं गांप भोलापुर में कई घरों में जल भर गया। प्रधान पति महावीर सिंह के मुताबिक गांव निवासी रमाशंकर शर्मा की 30 बीघा शिमला मिर्च धार में वह गयी। रामा शंकर ने बताया कि उन्होंने सूदखोरों से रुपये उधार लेकर मिर्च की फसल पर खर्च किया था। अब उनके पास परिवार पालने के लिए कोई साधन नहीं है। इसलिये वह अब गांव छोड़कर चले जायेंगे। इसी तरह गांव के पप्पू शर्मा का ट्रैक्टर ही रामगंगा की तेज धार में बह गया।
