बरेली: दुकानों को सील करने पहुंची टीम से दुकानदारों की नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम गृहकर की वसूली में फिसड्डी साबित हो रहा है। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों ने एक बार फिर से बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अभियान चलाकर टैक्स विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग जोन में बड़े बकाएदारों के भवनों पर सीलिंग की …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम गृहकर की वसूली में फिसड्डी साबित हो रहा है। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों ने एक बार फिर से बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अभियान चलाकर टैक्स विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग जोन में बड़े बकाएदारों के भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की। दुकानदारों को जब दुकानें सील होने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। कुछ जगहों पर बकाया वसूली करने गई टीम के साथ नोकझोंक भी हुई।

टैक्स की बकाया वसूली के लिए कर निर्धारण अधिकारी ललतेश कुमार सक्सेना ने दो अलग-अलग जोन में बड़े हाउस टैक्स बकाएदारों के भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई कराई। टैक्स विभाग की टीम ने सबसे पहले सेमखेड़ा में 6 दुकान, खुर्रम गौटिया में 16 दुकान और मकरंदपुर में 12 दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।

व्यावसायिक भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई होने पर दुकानदारों ने टीम को घेरकर कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद तमाम दुकानदार नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त से मुलाकात की। कर निर्धारण अधिकारी ललतेश कुमार सक्सेना ने बताया कि बकाया टैक्स जमा न करने वालों को नोटिस दिया गया था।

उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ये कार्रवाई की गई। भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई के बाद तमाम लोग नगर निगम पहुंचे। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि टैक्स की वसूली बढ़ाने के लिए आगे भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा।

संबंधित समाचार