बाराबंकी: कॉलेज के लिए निकली किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच शुरू
बाराबंकी। थाना क्षेत्र के बिबियापुरघाट स्थित गोमती नदी में क्षेत्र के उस्मानपुर निवासिनी एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में उतरता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम को भेजा दिया है। कोठी थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में घर से स्कूल …
बाराबंकी। थाना क्षेत्र के बिबियापुरघाट स्थित गोमती नदी में क्षेत्र के उस्मानपुर निवासिनी एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में उतरता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम को भेजा दिया है।
कोठी थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा के घर ना लौटने पर पीड़ित पिता सत्यप्रकाश वर्मा ने शुक्रवार को पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की। पुलिस जांच कर ही रही थी कि शनिवार सुबह क्षेत्र बिबियापुरघाट स्थित गोमती नदी में एक किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुमशुदा किशोरी के पिता को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सत्यप्रकाश वर्मा ने शव की शिनाख्त 17 साल की स्वाति वर्मा के रूप में की गई।
कॉलेज के लिए निकली थी छात्रा
मृतका के पिता सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि उसकी पुत्री शुक्रवार सुबह क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज को जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन देर शाम का घर ना पहुंचने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। संदिग्ध परिस्थितियों में मिले किशोरी के शव में ग्रामीणों तरह-तरह की चर्चाएं हैं। उनका कहना था कि घर से करीब 15 किलोमीटर दूर किशोरी के यहां पहुंचने का मामला संदिग्ध है।
हलका दरोगा बृजेंद्र मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उनका कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
