हरदोई: विद्यालय की छात्रा बनी प्रधानाध्यापिका, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हरदोई। मिशन नारी शक्ति के तहत आज प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ में विद्यालय की उत्कृष्ट छात्रा सोनी देवी को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका का उत्तरदायित्व  सौंपा गया। सर्वप्रथम छात्रा ने माता सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर ईश वंदना से शुरुआत की। इसके बाद समस्त बच्चों ने अभियान गीत गाया। उसके बाद दैनिक क्विज में …

हरदोई। मिशन नारी शक्ति के तहत आज प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ में विद्यालय की उत्कृष्ट छात्रा सोनी देवी को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका का उत्तरदायित्व  सौंपा गया। सर्वप्रथम छात्रा ने माता सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर ईश वंदना से शुरुआत की। इसके बाद समस्त बच्चों ने अभियान गीत गाया।

उसके बाद दैनिक क्विज में प्रश्नोत्तरी हुई जिसमें बच्चों ने बखूबी उत्साह से सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। कुछ बच्चे प्रार्थना सभा में देरी से उपस्थित हुए थे तो उनसे इसका कारण पूछा गया और सही-सही कारण बताए जाने पर उन्हें पुष्प देकर सम्मानित किया गया और भविष्य में विद्यालय समय से आने के लिए प्रेरित किया गया।

उपरोक्त उत्तरदायित्व छात्रा द्वारा बखूबी निभाए जाने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक गजेंद्र प्रताप सिंह व विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा छात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। आज ही विद्यालय में छात्रा वंदना देवी के मामूली चोट लगने पर उसे फर्स्ट एड किट से प्राथमिक उपचार किया गया।

संबंधित समाचार