अमेठी: जिलाधिकारी ने तेंदुआ ग्रामीण पेयजल योजना का किया निरीक्षण, दिए यह खास निर्देश…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले में शुक्रवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत 331.62 लाख की लागत से नवनिर्मित तेंदुआ ग्रामीण पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि पेयजल योजना के अंतर्गत नलकूप, पंप …

अमेठी। जिले में शुक्रवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत 331.62 लाख की लागत से नवनिर्मित तेंदुआ ग्रामीण पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि पेयजल योजना के अंतर्गत नलकूप, पंप हाउस, स्टाफ क्वार्टर, 250 किली क्षमता की टंकी, विद्युत कनेक्शन, बाउंड्री आदि काम पूरे हो चुके हैं।

इसके साथ ही योजना के अंतर्गत 18.33 किमी पाइप लाइन के सापेक्ष 16.50 किमी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है और 1126 हाउस कनेक्शन के सापेक्ष अब तक 325 हाउस कनेक्शन किए जा चुके हैं। बाकी काम चल पर है और पेयजल योजना वर्तमान में संचालित हैं।

वहीं योजना का आज को स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने कराए गए काम की गुणवत्ता देखी और शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार