मुरादाबाद: लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की है महत्वपूर्ण भूमिका- सीडीओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को विकास भवन में नुक्कड़ नाटक सहित अन्य गतिविधियों का किया गया आयोजन। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए कोई भी मतदाता न छूटे। यह हम सबका प्रयास रहना चाहिए। उन्होंने के कहा …

मुरादाबाद। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को विकास भवन में नुक्कड़ नाटक सहित अन्य गतिविधियों का किया गया आयोजन। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए कोई भी मतदाता न छूटे। यह हम सबका प्रयास रहना चाहिए।

उन्होंने के कहा की 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराना चाहिए। सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम इसी तरह आयोजित करने को कहा और उसकी प्रशंसा भी की। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी, गौतम सिंह, अनीता चतुर्वेदी, रोहित कुमार व अनुष्का अग्रवाल शामिल रहे।

संबंधित समाचार