अयोध्या: केजरीवाल 26 अक्टूबर को करेंगे प्रभु श्री राम के दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या में माननीयों का तांता लगने लगा है। आए दिन बड़े-बड़े राजनेता अयोध्या भगवान राम का दर्शन करने को पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में 26 अक्टूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी प्रभु श्री राम के दर्शन करने को अयोध्या आ रहे हैं। केजरीवाल हनुमानगढ़ी में …

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या में माननीयों का तांता लगने लगा है। आए दिन बड़े-बड़े राजनेता अयोध्या भगवान राम का दर्शन करने को पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में 26 अक्टूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी प्रभु श्री राम के दर्शन करने को अयोध्या आ रहे हैं।

केजरीवाल हनुमानगढ़ी में भी दर्शन और पूजन करेंगे। उनके साथ राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व प्रदेश अघ्यक्ष सभाजीत सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसी सिलसिले में शनिवार देर शाम सांसद संजय सिंह गोंडा से अयोध्या पहुंचे। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आगमन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। माना जा रहा है कि यहां आ रहे केजरीवाल अयोध्या के कुछ प्रमुख संतों से भी मुलाकात करेंगे।

संबंधित समाचार