रामपुर: पुरुष वर्ग में बिजनौर, महिला वर्ग में बरेली की टीम विजेता
रामपुर, अमृत विचार। 38 वीं अन्तरजनपदीय बरेली पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चन्द्र द्वारा किया गया। जिसमें विजयी हुई टीम को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। वमनपुरी स्थित शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38 वीं अन्तरजनपदीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 अक्टूबर तक पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल सचिव …
रामपुर, अमृत विचार। 38 वीं अन्तरजनपदीय बरेली पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चन्द्र द्वारा किया गया। जिसमें विजयी हुई टीम को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। वमनपुरी स्थित शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38 वीं अन्तरजनपदीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 अक्टूबर तक पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल सचिव द्वारा किया जा रहा है।
जिसमें बरेली जोन रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, सम्भल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत तथा शाहजहॉपुर की पुलिस टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डीआईजी शलभ माथुर द्वारा 21 अक्टूबर को फीता काटकर व बैलून उड़ाकर शुभारम्भ किया गया था। 38 वीं अन्तरजनपदीय बरेली जोन, बरेली पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन अविनाश चन्द्र द्वारा किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा विजेता को गोल्ड मैडल, उपविजेता को सिल्वर मेडल,उपहार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बैडमिन्टन टीम चैम्पियनशिप पुरुष वर्ग-(बिजनौर)
विजेता, अभिषेक, भूपेद्र, जैकी, पवन ढाका रहे। जबकि उपविजेता सोमपाल, कमल सिंह,विशाल कुमार शुभम कुमार रहे।
बैडमिंटन व्यक्तिगत पुरुष
विजेता अभिषेक (बिजनौर) उपविजेता चॉद खान (बरेली)
बैडमिंटन टीम चैम्पियनशिप महिला वर्ग
विजेता-बरेली, कोमल, प्रतिभा, अन्तिम, उपविजेता रामपुर निशा, प्रियंका, ऋचा,मननू
बैडमिंटन व्यक्तिगण महिला
विजेता कोमल (बरेली), उपविजेता अमरिन बानो (बिजनौर)
बैडमिंटन मिक्स डब्लस
1अभिषेक 2. कोमल, भूपेन्द्र, अभिलाषा
बैडमिंटन पुरुष वेटरन
विजेता-राजीव कुमार भण्डारी (सम्भल), उपविजेता-ऋषिपाल (मुरादाबाद)
बैडमिंटन महिला वेटरन
विजेता -मधु कश्यप (बदायूं)
उपविजेता-अभिलाश (बिजनौर)
मेंस ओपन डब्लस
विजेता,बिजनौर,अभिषेक,भूपेन्द्र
उपविजेता-रामपुर
अंकित मित्तल (पुलिस अधीक्षक रामपुर) 2. अंकुश मित्तल (मुख्य अभिशमन अधिकारी, रामपुर)
बैडमिंटन डब्लस राजपत्रित अधिकारी पुरुष वर्ग
अंकित मित्तल (पुलिस अधीक्षक रामपुर) 2. अंकुश मित्तल (मुख्य अभिशमन अधिकारी, रामपुर)
