मुरादाबाद : नदियां शांत, गांवों में दुश्वारियों का डेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नदियों के जलस्तर में कमी के बाद भी गांवों में लोगों की दुश्वारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। खेतों में धान की फसल सड़ने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। जबकि, जलभराव वाले इलाकों में जनजीवन अभी भी सामान्य नहीं हो पाया है। ग्रामीण चारा संकट से …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नदियों के जलस्तर में कमी के बाद भी गांवों में लोगों की दुश्वारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। खेतों में धान की फसल सड़ने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। जबकि, जलभराव वाले इलाकों में जनजीवन अभी भी सामान्य नहीं हो पाया है। ग्रामीण चारा संकट से जूझ रहे हैं और प्रशासन द्वारा फसलों की क्षति आकलन की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।

 

रामगंगा सहित क्षेत्र की सभी नदियों का जलस्तर कम हो रहा है। रामगंगा नदी कटघर में सुबह शुक्रवार की तुलना में 11 सेंटीमीटर कम हो गई। जबकि, शाम के 6 बजे यहां नदी का जलस्तर 189.99 मीटर हो गया। यहां नदी का खतरा स्तर 190.60 है। उधर, गंगा नदी तिगरी में नीचे की ओर है। अलबत्ता खो बैराज, हरेवली, कालागढ़, कोसी रामनगर, कोसी लालपुर, गंगा-बिजनौर और गंगा-हरिद्वार में पानी छोड़ने जाने का सिलसिला जारी है।

सदर तहसील के मूढापांडे क्षेत्र के मछरिया, देवापुर, इमलाक आदि गांव में लोग जलजमाव से परेशान हैं। भोजपुर क्षेत्र के इस्लामनगर, काफियाबाद, अटायन, खैय्या खद्दर, सलेमसराय, घोसीपुरा आदि गांव में खेतों में पानी भरा है। जलभराव की वजह से धान की फसलें सड़ रहीं है। बदबू से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। रामपुर बार्डर क्षेत्र के गांव में भी लोगों को बाढ़ के दुष्प्रभाव से राहत नहीं मिल पाई है।

गांवों की ओर दौड़े अधिकारी
मुरादाबाद। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बाढ़ से प्रभावित लालपुर तिगरी, रनियाधर, गढ़ियाखेड़ा का जायजा लिया। क्षतिग्रस्त सड़कों तथा फसलों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने लेखपालों को निर्देश दिये कि आपदा से पीड़ित व्यक्ति को हर हाल में राहत दिलाया जाना सुनिश्चित करें। लेखपाल क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहें। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द गांव में पशु चिकित्सकों की टीम शिविर लगाएगी, जबकि फसलों की क्षति का आकलन पारदर्शी तरीके से किया जाएगा उधर, डीएम और एसएसपी ने ने संयुक्त रूप से थाना मूढापांडे में समाधान दिवस में रजिस्टरों का निरीक्षण किया।

नदी जलस्तर छोड़ा गया पानी (क्यूसेक)
रामगंगा कटघर 189.99
गंगा तिगरी घाट 200.35
खो बैराज 650
हरेवली 5364
कालागढ़ 5095
कोसी रामनगर 6617
कोसी लालपुर 14732
गंगा बिजनौर 49382

 

गंगा हरिद्वार 52311

 

(स्रोत: बाढ़ एवं सिंचाई विभाग का नियंत्रण कक्ष)

संबंधित समाचार