मुरादाबाद : डेंगू का फैला प्रकोप, चलेगा एंटी लार्वा अभियान
मुरादाबाद, अमृत विचार। ग्रामीण इलाकों के बाद महानगर में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप के मद्देनजर नगर निगम ने तीन दिन विशेष एंटीलार्वा अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। महानगर के सभी 70 वार्डो में यह अभियान चलाया जाएगा। रविवार को इसकी शुरुआत भी कर दी गई। वहीं निगम अफसरों ने भी वार्डो का …
मुरादाबाद, अमृत विचार। ग्रामीण इलाकों के बाद महानगर में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप के मद्देनजर नगर निगम ने तीन दिन विशेष एंटीलार्वा अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। महानगर के सभी 70 वार्डो में यह अभियान चलाया जाएगा। रविवार को इसकी शुरुआत भी कर दी गई। वहीं निगम अफसरों ने भी वार्डो का औचक निरीक्षण कर अभियान की हकीकत को परखा।
कुछ दिनों से जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। आए दिन डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। इस बीमारी के कारण अब मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। देहात इलाकों के बाद अब डेंगू के डंक ने महानगर में भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। नागफनी व कटघर क्षेत्र में कई डेंगू के मरीज सामने आ चुके है। इन हालातों में डेंगू से लोगों को बचाने के लिए निगम अफसरों ने भी अपना प्लान तैयार कर लिया है।
जिसके तहत तीन दिन तक पूरे महानगर में एंटीलार्वा अभियान चलाया जाएगा। रविवार को इस अभियान की शुरुआत भी हो गई। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन सभी वार्डो में नाले-नालियों की सफाई कराने के साथ ही शिल्ट हो हटवाया गया है। स्प्रे मशीन से एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के साथ ही शाम को पूरे वार्डो में फागिंग भी कराई जाएगी। रामगंगा नदी के किनारे अभियान चलाकर कूड़ा हटवाया जा रहा है।
