मुरादाबाद : ससुराल वालों ने घर में घुसकर पीटा, मां बेटा समेत तीन घायल
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कस्बा अगवानपुर में ससुराल वालों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों में महिला और उसके दो बेटों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की एनसीआर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कस्बा अगवानपुर में ससुराल वालों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों में महिला और उसके दो बेटों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की एनसीआर दर्ज कर ली है।
घटना अगवानपुर के मोहल्ला कलाल पुरी की है। यहां रहने वाले अरकान की शादी मोहल्ला ततारपुर निवासी युवती के साथ करीब ढाई साल पहले हुई थी। उनके दो बेटे हैं। अरकान का आरोप है कि उसकी पत्नी के अपने बहनोई मशहूर से अवैध संबंध है। अब काल में दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसी को लेकर सालों में ससुराल वाले उससे रंजिश रखते हैं। रविवार सुबह पत्नी ने उसे बासी खाना दिया था इसी को लेकर उसने बच्चे को डांट दिया।
इस पर पत्नी ने अपने बहनोई वह मायके वालों को फोन करके बुला लिया। इन लोगों ने आते ही गाली गलौज शुरू कर दी। विनोद पाल सरकार उसके छोटे भाई अरबाज और मां सहनाज तथा दादी जरीना को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। हमले में शहनाज और अरबाज बुरी तरह से घायल हो गए जबकि अरकान को भी चोटें लगी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अरकान की तहरीर पर पुलिस ने मंसूर, मश्कुर, मोहम्मद सईद, लइक, उस्मान और अरशद के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर रविंदर प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
