अमेठी: कोर्ट की फटकार के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के मवई आलमपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने चाचा को जीवित रहते हुए अभिलेखों में मृतक दिखाकर उनके हिस्से की जमीन अपने नाम वरासत करवा ली थी। परिवारीजन के हस्तक्षेप करने के बाद कोर्ट से मिली फटकार पर कोतवाली पुलिस ने तीन अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र …
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के मवई आलमपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने चाचा को जीवित रहते हुए अभिलेखों में मृतक दिखाकर उनके हिस्से की जमीन अपने नाम वरासत करवा ली थी। परिवारीजन के हस्तक्षेप करने के बाद कोर्ट से मिली फटकार पर कोतवाली पुलिस ने तीन अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मवई आलमपुर के गांव आलमपुर निवासी बनारसी पुत्र गयाप्रसाद ने अपने चाचा रामसुंदर उर्फ सुंदर को अभिलेखों में मृतक दिखाकर उनके हिस्से की जमीन राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से अपने नाम वर्ष 2013 में वरासत करवा ली थी। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेजों के सहारे बनारसी ने उसी जमीन को गांव निवासी राम सिंह, जितेंद्र कुमार पुत्रगण साधुराम के हांथो सत्र 2014 में बेंच दिया था।
मामले को लेकर गांव निवासी सहखातेदार हीरामनी पत्नी राम लखन ने कोर्ट का सहारा लिया। शिकायत पर न्यायालय रायबरेली के हस्तक्षेप पर कोतवाली जायस को जालसाजी में शामिल सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
न्यायालय के आदेश पर सभी अभियुक्तों के विरुद्ध अपराध संख्या 0260/21 धारा 420, 467, 468, 471 में शनिवार देर शाम को अभियोग पंजीकृत कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी उमेश मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बनारसी पुत्र गया प्रसाद, राम सिंह, जितेंद्र कुमार पुत्रगण साधुराम के विरुद्ध जालसाजी सहित अभिलेखों में हेराफेरी करने के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर सभी अभियुक्तों की तलाश जारी है।
