अयोध्या: पुलिस मुठभेड़ में छह शातिर अपराधी गिरफ्तार, दो तमंचे, पांच कारतूस व नकदी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। थाना कैंट पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे अपराधियों को जमथरा के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की गोली से घायल हुए दो बदमाशों समेत छह को जेल भेज दिया गया। आरोपियों से दो तमंचा, पांच कारतूस व 23 हजार रुपये बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक जेल भेजे गए …

अयोध्या। थाना कैंट पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे अपराधियों को जमथरा के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की गोली से घायल हुए दो बदमाशों समेत छह को जेल भेज दिया गया। आरोपियों से दो तमंचा, पांच कारतूस व 23 हजार रुपये बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक जेल भेजे गए छह आरोपी गिरोह के रूप में काम करते थे। इन्होंने कई जिलों में चोरी व लूट की वारदातें की हैं। सभी गोंडा के निवासी हैं।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि 5 से 6 संदिग्ध व्यक्ति चोरी के माल के बटवारे की बात-चीत कर रहे हैं। एक्शन में आते हुए पुलिस की टीम ककरही बाजार पहुंच गई। जहां छह व्यक्ति आपस में बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने सख्ती की तो आरोपी पुलिस पर गोली चलाते हुए जमथरा की तरफ भागने लगे।

इस दौरान चार आरोपियों को पकड़ लिया गया, लेकिन दो आरोपी जमथरा की तरफ भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया और मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए। आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र बरवार, विनोद कुमार, राजू बरवार तीनों निवासी ग्राम छजवा थाना मोतीगंज, रमापति बरवार निवासी ग्राम दुबिहा थाना धानेपुर, शिवकुमार निवासी ग्राम बल्दू का पुरवा मजरे बनगाई थाना धानेपुर, लक्ष्मण निवासी ग्राम बल्दू का पुरवा मजरे बनगाई थाना धानेपुर, गोण्डा के रूप में हुई।

मुठभेड़ में घायल रमापति व धर्मेन्द्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वे जनपद सुल्तानपुर, जौनपुर, इलाहाबाद, कौशांबी, चित्रकूट, बलरामपुर, अम्बेडकर नगर, गोण्डा, महराजगंज देवरिया, बस्ती, सिध्दार्थनगर, गोरखपुर में चोरी व लूट की वारदातें कर चुके हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई जिलों के थानों में मामले दर्ज हैं।

संबंधित समाचार