फारुक अब्दुल्ला बोले- हम कश्मीर में 370 और 35 ए वापस लाएंगे
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर और पाकिस्तान को लेकर एक बार फिर से वयानबाजी शुरू कर दी है। अब्दुल्ला का कहना है कि घाटी में शांति तभी हो पाएगी जब भारत सरकार पाकिस्तान एक बार फिर से बातचीत शुरू करे। इतना ही नहीं उन्होंने 370, 35 ए …
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर और पाकिस्तान को लेकर एक बार फिर से वयानबाजी शुरू कर दी है। अब्दुल्ला का कहना है कि घाटी में शांति तभी हो पाएगी जब भारत सरकार पाकिस्तान एक बार फिर से बातचीत शुरू करे। इतना ही नहीं उन्होंने 370, 35 ए को भी बेइमानी बताया है।
दरअसल, फारुक अब्दुल्ला इस समय राजौरी पुंछ जिले के दौरे पर हैं जहां पर वो अपने वर्करों के साथ जनसभाओं को संबोधित कर रहे है। संबोधन के समय उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में तब तक अमन नही आ सकता जब तक अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान से बात नही हो जाती। उन्होंने यहां तक कहा कि जम्मू कश्मीर के साथ केंद्र ने बेईमानी की है। 370,35 ऐ को तोड़ कर और हमारी रियासत को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया।
अब्दुल्ला ने केंद्र ग्रह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कहा कि कश्मीर में शाह यह कह रहे हैं कि जब रियासत को बहाल किया जाएगा और डिलिमिटेशन होगा, उसके बाद ही चुनाव पर बात की जाएगी। अब्दुल्ला ने लोगों को आश्वस्त किया कि यदि हमारी सरकार आती है तो वह 370 और 35 ऐ को जरूर वापस लाएंगे।
