रायबरेली: सवालों और अंदरूनी घमासान के बीच अमृत क्रीडा महोत्सव संपन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। प्रदेश के 74 जिले जो काम न कर सके वह रायबरेली ने कर दिखाया। ग्रामीण स्तर की खेल प्रतिभाओं को जिला स्तर पर खेलने का प्लेटफार्म दिया गया। तीन दिन तक अमृत क्रीड़ा महोत्सव के तहत खिलाड़ियों ने दमखम दिखाई लेकिन इस खेल का भारी भरकम बजट किस तरह जुटाया गया, इसका जवाब न …

रायबरेली। प्रदेश के 74 जिले जो काम न कर सके वह रायबरेली ने कर दिखाया। ग्रामीण स्तर की खेल प्रतिभाओं को जिला स्तर पर खेलने का प्लेटफार्म दिया गया। तीन दिन तक अमृत क्रीड़ा महोत्सव के तहत खिलाड़ियों ने दमखम दिखाई लेकिन इस खेल का भारी भरकम बजट किस तरह जुटाया गया, इसका जवाब न प्रशासनिक अधिकारियों के पास है और ही जन प्रतिनिधियों के पास। शायद यही कारण रहा कि दो दिन पूर्व खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करने आए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी सही जवाब न दे सके।बहरहाल फिर मिलेंगे के साथ खेल महोत्सव का समापन हो गया लेकिन कई सवाल अभी भी कायम हैं।

रविवार जनपद में तीन दिवसीय अमृत कीड़ा महोत्सव का समापन फिर मिलेंगे के साथ सकुशल संपन्न हुआ।रविवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शतरंज के खिलाड़ी के रूप में स्वयं प्रतिभाग कर खेलों व खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। कबड्डी में टास उछाल कर व फुटबॉल खेल में फुटबॉल को किक मारकर फुटबॉल खेल का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सभी न्याय पंचायत स्तर व समस्त विकास खंडों के चुनिंदा खिलाड़ी जिला स्तर पर आए थे। फुटबॉल, हॉकी, ताइक्वांडो, कबड्डी, वालीबाल, एथलेटिक्स, कैरम, चेक, बैडमिंटन आदि 10 खेलों में बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए थे।

बिरला ग्रुप और एनटीपीसी थे प्रयोजक

ऐसा पहली बार हुआ जब जिला स्तर की किसी प्रतियोगिता को स्पांसर किया गया। रातोरात बिरला ग्रुप और एनटीपीसी ने आयोजन का भार संभाल लिया। इसके पीछे क्या रणनीति है जिस पर प्रशासनिक हलके से लेकर राजनीति के गलियारों में चुप्पी है। वहीं सीडीओ जो इस प्रतियोगिता की कर्ताधर्ता थीं वह बाहर हैं। सूत्रों की माने तो इस प्रतियोगिता के आयोजन ने दो बड़े अधिकारियों के बीच रार पैदा कर दी है। एक अधिकारी ने तो जिले से ट्रांसफर करने की शासन को आवेदन भी कर दिया है।

संबंधित समाचार