बरेली: खेत से लौट रहे किसान की कुएं में गिरकर मौत, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आंवला थाना क्षेत्र के भजन लाल रविवार की देर शाम खेत से धान की बोरी लेकर लौट रहे थे। रास्ते में उनसे कुछ दूरी पर चल रहे अन्य परिजनों को किसी के कुएं में गिरने की आवाज आई। वापस जाकर देखा तो भजनलाल का शव कुएं में पड़ा था। सूचना पर पहुंची …

बरेली, अमृत विचार। आंवला थाना क्षेत्र के भजन लाल रविवार की देर शाम खेत से धान की बोरी लेकर लौट रहे थे। रास्ते में उनसे कुछ दूरी पर चल रहे अन्य परिजनों को किसी के कुएं में गिरने की आवाज आई। वापस जाकर देखा तो भजनलाल का शव कुएं में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों ने कुछ माह पहले गांव के ही कुछ लोगों से हुए जमीन विवाद की रंजिश के चलते किसान की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए आंवला पुलिस को तहरीर दी है।

यह भी पढ़े-

देश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, 443 और लोगों की मौत

संबंधित समाचार