Aryan Khan Drugs Case: किंग खान के बाद अब बेटे से मिलने पहुंच रहीं गौरी खान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। क्रूज ड्रग पार्टी केस में फंसने के बाद से आर्यन खान के साथ-साथ पूरे खान परिवार का बुरा समय शुरू हो गया था। स्टार की जमानत के लिए भी किंग खान बार-बार कोशिश कर रहे लेकिन हर बार उनकी याचिका खारिज हो जा रही है। जिसके बाद से ऐसा लग रहा है मानों किंग …

मुंबई। क्रूज ड्रग पार्टी केस में फंसने के बाद से आर्यन खान के साथ-साथ पूरे खान परिवार का बुरा समय शुरू हो गया था। स्टार की जमानत के लिए भी किंग खान बार-बार कोशिश कर रहे लेकिन हर बार उनकी याचिका खारिज हो जा रही है। जिसके बाद से ऐसा लग रहा है मानों किंग खान के साथ आर्यन की मां गौरी खान की उम्मीदों पर कोर्ट ने पानी फेर दिया है। इसी बीच शाहरुख के बाद अब उनकी पत्नी गौरी खान अपने बेटे आर्यन खान से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंच रही हैं।

बेटे के जेल जाने से पूर् परिवार काफी परेशान है। गौरी को आर्यन की बहुत चिंता हो रही है, जिसके बाद वो बेटे से मिलने के लिए जा रही हैं। इससे पहले शाहरुख खान भी बेटे से जेल मिलने कृगए थे। आर्यन खान इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।

महाराष्ट्र के जेलों में कैदियों और उनके परिवार को आमने-सामने मिलने की इजाजत मिली। इसी बीच बेटे से मिलने किंग खान 21 अक्टूबर को सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर ऑर्थर जेल पहुंचे थे। एक्टर विजिटर लाइन से होते हुए जेल के अंदर गए थे। बेटे के जेल जाने के बाद ये पहली बार है जब शाहरुख बेटे से मिलने पहुंचे थे। बता दें, शाहरुख और आर्यन के बीच शीशे की दीवार थी। दोनों की इंटरकॉम के जरिए 15 मिनट बात हुई। स्टार किड और किंग खान के साथ जेल के अधिकारी भी मौजूद थे।

संबंधित समाचार