अयोध्या: मोबाइल शॉप से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे के किनारे स्थित पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ बाजार में एक मोबाइल की दुकान में पीछे से नकब लगा कर लाखों रूपए का समान चोर पार कर ले गए। लगभग एक सप्ताह पूर्व एक मोबाइल की दुकान से डेढ़ लाख रुपये का समान व एक किराना की दुकान से 60 हजार …
अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे के किनारे स्थित पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ बाजार में एक मोबाइल की दुकान में पीछे से नकब लगा कर लाखों रूपए का समान चोर पार कर ले गए। लगभग एक सप्ताह पूर्व एक मोबाइल की दुकान से डेढ़ लाख रुपये का समान व एक किराना की दुकान से 60 हजार रुपये का माल चोरी हो चुका हैं।
रविवार की शाम को पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहा पर स्थित निजाम अपनी मोबाइल की दुकान को रोज की तरह बंद करके अपने घर चला गया। सोमवार की सुबह जब दुकान खोला तो अंदर का सामान विखरा पड़ा था। यह देख उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना डायल 112 को दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया।
दुकान के पीछे छत के पास नकब लगाकर चोर अन्दर आये और दुकान में रखा 70 नए मोबाइल व 30 पुराने रिपेयरिंग के लिए रखे मोबाइल उठा ले गए। निजाम ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध पटरंगा थाने में तहरीर दिया है। बताया कि सभी मोबाइल फोन की कीमत लगभग दो लाख रुपये की है। रुदौली पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि पटरंगा पुलिस को जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के लिए कहा है।
