मुरादाबाद : खत्म नहीं हुआ बुखार का कहर, हटा दिया फीवर हेल्प डेस्क
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। दो हजार से अधिक इलाज के लिए पहुंचे। इसमें दो सौ से अधिक बुखार के रोगी रहे। बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रहने के बावजूद ओपीडी से फीवर हेल्प डेस्क हटा दिया गया। हेल्प डेस्क से मरीजों को चिकित्सक के कक्ष और …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। दो हजार से अधिक इलाज के लिए पहुंचे। इसमें दो सौ से अधिक बुखार के रोगी रहे।
बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रहने के बावजूद ओपीडी से फीवर हेल्प डेस्क हटा दिया गया। हेल्प डेस्क से मरीजों को चिकित्सक के कक्ष और जांच आदि कराने की जानकारी मिल जाती थी। वहीं डेस्क पर हर दिन बुखार के मरीजों का विवरण दर्ज किया जाता था।
अब हेल्प डेस्क न होने से मरीज जानकारी के लिए भटक रहे हैं। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डाँ शिव सिंह का कहना है कि हेल्प डेस्क मलेरिया विभाग ने संचालित कराया था। इसे हटाने की जानकारी जिला मलेरिया अधिकारी और सीएमओ से प्राप्त करेंगे। उनसे अनुरोध करेंगे कि अभी हेल्प डेस्क कुछ दिन और संचालित कराएं, जिससे मरीजों को सहूलियत मिल सके।
