संभल : ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, 1 की मौत, 4 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गवां-अनूपशहर मार्ग पर ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि चार घायलों का इलाज चल रहा है। आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव सेतुआ निवासी मानकचंद-पुत्र रामरहीश, …

संभल, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गवां-अनूपशहर मार्ग पर ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि चार घायलों का इलाज चल रहा है। आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव सेतुआ निवासी मानकचंद-पुत्र रामरहीश, हरज्ञान और दीपक रविवार की दोपहर गांव से अपनी ट्रैक्टर- ट्रॉली में धान लादकर बुलंदशहर के अनूपशहर में धान बेचने गए थे। धान बेचने के बाद देर रात वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर गवां-अनूपशहर मार्ग पर दीपपुर गांव में पहुंचा, अनूपशहर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रॉली में बैठे मानकचंद, रामरहीश, दीपक, ट्रैक्टर चालक हरज्ञान घायल हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को रजपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मानकचंद को मृत घोषित कर दिया। हरज्ञान, रामरहीस, दीपक को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक जियाउद्दीन निवासी नगला कुंभा थाना जानी, जिला मेरठ को भी चोट आई है। डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

संबंधित समाचार