रायबरेली: अराजकतत्वों ने भाजयुमो की होर्डिंग में पोता गोबर, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पोस्टर पर अराजक तत्वों ने गोबर पोत दिया। जिसकी वजह से भजयुमों कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बताते चले कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ के गेट के पास लगी शिवगढ़ ब्लाक प्रमुख एवं भाजपाइयों की होर्डिंग पर डेढ़ माह पूर्व अराजक तत्वों ने कालिख पोत दी थी। जिसको लेकर …

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पोस्टर पर अराजक तत्वों ने गोबर पोत दिया। जिसकी वजह से भजयुमों कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बताते चले कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ के गेट के पास लगी शिवगढ़ ब्लाक प्रमुख एवं भाजपाइयों की होर्डिंग पर डेढ़ माह पूर्व अराजक तत्वों ने कालिख पोत दी थी। जिसको लेकर नाराज भाजपाइयों ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की थी।

कालिख पोते जाने के मामले में पुलिस अराजक तत्वों का पता भी नहीं लगा सकी थी कि इसी बीच उसी के बगल में लगी भाजपा युवा मोर्चा की होर्डिंग में भी रविवार को अराजक तत्वों ने गोबर पोत दिया जिसको लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं में गहरा रोष व्याप्त है। शिवगढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष डाजीबी सिंह ने बताया इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष से वार्ता की गई है ताकी भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस संबंध में जब शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जानकारी दी थी जिसकी जांच की गई है, आस-पास के दुकानदारों से जानकारी ली गई तो जांच में पाया गया कि एक विक्षिप्त महिला ने गोबर और कुछ पत्थर होर्डिंग पर फेंके थे।

संबंधित समाचार