प्रदेश में अखिलेश जैसे सीएम की जरूरत : अबू आजमी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। समाजवादी पार्टी की परिवर्तन यात्रा लेकर महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी सोमवार को अयोध्या पहुंचे। आजमी ने उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जैसा मुख्यमंत्री चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता फैल चुकी …

अयोध्या। समाजवादी पार्टी की परिवर्तन यात्रा लेकर महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी सोमवार को अयोध्या पहुंचे। आजमी ने उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जैसा मुख्यमंत्री चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता फैल चुकी है, जिसकी जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी है।

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अबू आसिम आजमी ने कहा कि लोगों का प्रदेश में रहना दूभर हो चुका है। आशा की किरण अब सिर्फ समाजवादी पार्टी में दिखती है, जिसके सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने इस मौके पर कहा कि अबू आसिम आजमी जैसे नेताओं ने महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के बैनर तले जो काम किया है वह अब मील का पत्थर बन चुके हैं। पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही वह दल है जो प्रदेश को इस अराजकता के माहौल से बाहर निकाल सकता है। जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

पूर्व विधायक अभय सिंह बोले, आजमी जैसा नेता अकेले ही महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी की बागडोर संभाल रहा है। महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा मंसूर इलाही व संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक अबू आसिम आजमी का पार्टी कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

उन्होंने बताया कि अबू आसिम आजमी ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं को एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान भी किया। श्री यादव ने बताया कि मुख्य अतिथि अबू आसिम आजमी का स्वागत अयोध्या ने संत समाज ने भी किया, जिसमें मुख्य रूप से स्वामी दिलीप दास, शत्रुघ्न दास, रामजानकी दास, नीरज शास्त्री, राजेन्द्र पुजारी, राघव दास, राहुल सिंह व मो. इकबाल अंसारी शामिल रहे।

संबंधित समाचार