लखनऊ: ‘सरे राह चलते-चलते’ पुस्तक के विमोचन में जुटे दिग्गज
लखनऊ। हजरतगंज स्थित नवल किशोर रेजीडेंस में मुंशी नवल किशोर के प्रपौत्र डा. रंजीत भार्गव के जिंदगीनामा ‘सरे राह चलते चलते’ पुस्तक का विमोचन किया गया। विमोचन में प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद, राज्यसभा सदस्य संजय सेठ व अन्य दिग्गज शामिल हुए थे। उन्होंने रंजीत भार्गव के पर्यावरण प्रेम को अनमोल बताते हुए यह भी …
लखनऊ। हजरतगंज स्थित नवल किशोर रेजीडेंस में मुंशी नवल किशोर के प्रपौत्र डा. रंजीत भार्गव के जिंदगीनामा ‘सरे राह चलते चलते’ पुस्तक का विमोचन किया गया। विमोचन में प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद, राज्यसभा सदस्य संजय सेठ व अन्य दिग्गज शामिल हुए थे।
उन्होंने रंजीत भार्गव के पर्यावरण प्रेम को अनमोल बताते हुए यह भी कहा कि हम अभी भी नहीं चेते तो हालात विषम ही होंगे। हम सभी को एकजुट होकर पर्यावरण की अलख जन-जन तक जगानी होगी। पुस्तक में 12 अध्यायों में आत्मकथा लिखी गई है। जिसमें विरासत, खानपान, नायाब जीवन शैली के अलावा गंगा-जमुनी तहजीब का रोचक वर्णन किया गया है जो दिल को छूने वाली है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री डा. अम्मार रिजवी, पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह, खालिद रशीद फिरंगीमहली, नवाब मीर जाफर अब्दुल्ला, पूर्व आइएएस अनीस अंसारी, ब्रिगेडियर पवन जाम, डा. एनसी लाल,रंजीत भार्गव व अन्य मौजूद रहे। वहीं ने भी संबोधित किया।
