बरेली: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को खिलाई नशे की गोलियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महिला ने ससुरालियों से जान का खतरा जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला ने ससुरालियों पर नशीली गोलियां खिलाने और दहेज मांगने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। सिकलापुर की रहने वाली प्रिया सिंह यादव मूलरूप …

बरेली, अमृत विचार। महिला ने ससुरालियों से जान का खतरा जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला ने ससुरालियों पर नशीली गोलियां खिलाने और दहेज मांगने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

सिकलापुर की रहने वाली प्रिया सिंह यादव मूलरूप से फतेहगंज पश्चिमी की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 15 मार्च 2021 में सैदपुर हाकिंस निवासी सनी यादव से हुई थी। बचपन में ही पिता की मौत और शादी से छह माह पहले मां की मौत हो गई थी। इसकी वजह से चाचा व अन्य परिजनों ने उनकी शादी की थी। बताया कि शादी में परिजनों ने करीब 15 लाख की रकम खर्च की थी और दहेज में कार के लिए करीब 7 लाख रुपये नगद दिए थे।

आरोप है कि शादी के बाद से ही उनके पति सनी यादव व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने दूसरी कार की मांग शुरू कर दी और शारीरिक प्रताड़नाएं देते रहे। कई बार मारपीट के बाद बेघर भी किया। समझौता के बाद ससुरालियों ने दोबारा बुलाया लेकिन उसके बाद फिर दहेज की मांग करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप यह भी है कि आरोपियों ने उन्हें खाने में नशे की दवाएं भी मिलाकर खिलाना शुरू कर दिया था। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, ससुर गेंदन लाल, सास दयावती, देवर सौरभ यादव व ननद दामिनी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार