पीलीभीत: ग्रामीण के खाते से उड़ाए 49996 रुपये, एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी रामकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका खाता बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा काजरबोझी में है। उनके खाते से जालसाजों ने 49996 रुपये निकाल लिए। इसकी कोई भनक उन्हें नहीं लगी। खास बात रही कि उनके पास न तो कोई कॉल आई, …

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी रामकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका खाता बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा काजरबोझी में है। उनके खाते से जालसाजों ने 49996 रुपये निकाल लिए। इसकी कोई भनक उन्हें नहीं लगी। खास बात रही कि उनके पास न तो कोई कॉल आई, न ही किसी को खाते से जुड़ी जानकारी दी गई।

वह जब रुपये निकालने के लिए बैंक पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। स्टेटमेंट निलकवाया तो पता चला कि नौ अगस्त को 9999, 11 अगस्त को 9999, बारह और तेरह अगस्त को भी इसी तरह से दो बार 9999 और 16 अगस्त को 10000 यानि कुल 49996 रुपये निकाले गए थे। इसके बाद से लगातार बैंक के चक्कर लगाते रहे।उसके बाद पता लगा कि खाते से रुपये दिल्ली में फिनो पेमेंटस बैंक के कार्ड होल्डर विजय कुमार के द्वारा निकाले गए हैं। इसकी जानकारी भी बैंक के अधिकारियों ने ही दी। इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना में तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार