अमेठी: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में एकदिवसीय कार्यक्रम पर हुई चर्चा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। कर्मचारी शिक्षा अधिकारी एवं पेंशनर मंच के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर मंच के जनपदीय अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के निर्देशन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा शाहगढ़ की कार्यसमितियों पर बैठक हुई। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष शशांक शुक्ल की अध्यक्षता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों के …

अमेठी। कर्मचारी शिक्षा अधिकारी एवं पेंशनर मंच के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर मंच के जनपदीय अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के निर्देशन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा शाहगढ़ की कार्यसमितियों पर बैठक हुई। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष शशांक शुक्ल की अध्यक्षता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों के क्रम में आगामी 28/10/ 2021 को जिला मुख्यालय पर होने वाली एकदिवसीय धरना प्रदर्शन और ज्ञापन पर चर्चा की गई।

वहीं बैठक की अध्यक्षता में सभा को संबोधित करते हुए शशांक शुक्ला ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य 21 सूत्री मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। जबकि हम सभी अनवरत संघर्षरत हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी को आगामी 28/10 /2021 को एक दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना है। यदि सरकार हम लोगों की मांगों को लेकर जल्द ही सकारात्मक हल नहीं निकालती हैं तो यह संघर्ष का क्रम आगे भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर संगठन के ब्लॉक मंत्री विनोद कुमार यादव जिला संगठन मंत्री राजेश तिवारी, रामबरन कनौजिया, रामकृष्ण पांडे, विवेक कुमार सिंह, राम शंकर तिवारी, आशारानी, सविता सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नीरज शुक्ला, शिवम गुप्ता सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

संबंधित समाचार