मुरादाबाद : रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर नरमू ने दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को नारर्दन रेलवे मेंस यूनियन द्वारा रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर डीआरएम कार्यालय पर धरना दिया जा रहा है। धरने पर बैठे कर्मचारियों द्वारा कहा गया कि हम लोग पिछले काफी सालों से रेलवे के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं, लेकिन अभी तक हमारी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार को नारर्दन रेलवे मेंस यूनियन द्वारा रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर डीआरएम कार्यालय पर धरना दिया जा रहा है। धरने पर बैठे कर्मचारियों द्वारा कहा गया कि हम लोग पिछले काफी सालों से रेलवे के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं, लेकिन अभी तक हमारी मांगे पूरी नहीं की गई।

मौसम पूरी तरह बदल चुका है लेकिन अभी तक रेलवे द्वारा ठंड से बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अलावा अन्य मांगों को भी रेलवे कर्मचारियों ने अधिकारियों के आगे रखा। धरने का नेतृत्व कर रहे मंडल मंत्री राजेश चौबे ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी हम लोग आंदोलन करते रहेंगे।

संबंधित समाचार