रायबरेली: किताबें पहुंची स्कूल, पटरी पर लौटी परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कोरोना का कठिन समय गुजरने के बाद अब परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था पटरी पर आने लगी है। स्कूल खुलने के बाद किताबों का वितरण तेजी से हो रहा है। अधिकतर स्कूलों में पाठय पुस्तक पहुंच गई हैं तथा कोर्स पूरा कराया जा रहा है। वहीं यूनिफार्म, बैग, जूता-मोजा का अभी इंतजार है। इस …

रायबरेली। कोरोना का कठिन समय गुजरने के बाद अब परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था पटरी पर आने लगी है। स्कूल खुलने के बाद किताबों का वितरण तेजी से हो रहा है। अधिकतर स्कूलों में पाठय पुस्तक पहुंच गई हैं तथा कोर्स पूरा कराया जा रहा है। वहीं यूनिफार्म, बैग, जूता-मोजा का अभी इंतजार है। इस बार इन सामग्रियों की खरीद के लिए सीधे अभिभावकों के खाते में भुगतान भेजा जाना है। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता संजीव कुमार गुप्ता का दावा है कि सभी स्कूलों में बच्चों तक किताबें पहुंच गई हैं। कोर्स भी पूरा कराया जा रहा है।

एक नजर पुस्तक वितरण पर

296813 – कुल छात्र-छात्राएं
2205- परिषदीय विद्यालय
1640857 – पाठ्य पुस्तकों की जरूरत
1625678- पाठय पुस्तक वितरित

पंजीकृत छात्र-छात्राओं पर एक नजर
छात्र संख्या- कक्षा
27140 – कक्षा एक
32180 – कक्षा दो
31145 – कक्षा तीन
32118 – कक्षा चार
29669 – कक्षा पांच
32776 – कक्षा छह
34310 – कक्षा सात
34559 – कक्षा आठ
152252 – प्राथमिक विद्यालय
101645 – उच्च प्राथमिक विद्यालय
253897 – छात्र-छात्राएं हिदी माध्यम
42916 – छात्र-छात्राएं अंग्रेजी माध्यम

जूता, मोजा के लिए हो रही डीबीटी फीडिंग

किताबों के पहुंचने के बाद अब यूनिफार्म, जूता-मोजा, बैग आदि की समस्या न हो इसको लेकर विभाग सतर्क है। इसी कारण डीबीटी एप में फीडिंग को लेकर लगातार सख्ती की जा रही है।

सभी विद्यालयों में पाठ्यपुस्तक पहुंच गई हैं। डीबीटी एप पर फीडिंग करा बच्चों को जूता, मोजा की भी व्यवस्था करा दी जाएगी
शिवेंद्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

संबंधित समाचार