किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही मोदी सरकार: जिला उपाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रतिवर्ष दी जा रही 6000 हजार की सम्मान राशि किसानों के खेती बाड़ी में सहायक सिद्ध हो रही …

अमेठी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रतिवर्ष दी जा रही 6000 हजार की सम्मान राशि किसानों के खेती बाड़ी में सहायक सिद्ध हो रही है तथा किसानों की आजीविका चलाने में भी सहायक सिद्ध हो रही है।

उन्होंने कहा कि 11.42 करोड़ से अधिक किसान अभी तक इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। वहीं 1.60 लाख करोड़ रुपए से अधिक जारी की गई सम्मान राशि किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कि यह ऐसी योजना है जो सीधे किसानों के खाते में जा रही है। जिसमें किसी दलाल और बिचौलिए की कोई भूमिका नहीं है।

संबंधित समाचार