बरेली: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 28 को विशाल धरना-प्रदर्शन
बरेली, अमृत विचार। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच पुरानी पेंशन बहाली के लिए सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में 28 अक्टूबर को विशाल धरना करेगा। सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मंच के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली तथा शिक्षकों एवं …
बरेली, अमृत विचार। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच पुरानी पेंशन बहाली के लिए सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में 28 अक्टूबर को विशाल धरना करेगा। सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में मंच के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर विशाल धरना दिया जायेगा। धरने के बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए आंदोलनों के बाद भी सरकार के अड़ियल रुख से कर्मचारियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों में भारी रोष है। मंच के जिला संयोजक सुनील कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन के लिए पदाधिकारी कार्यालय, स्कूल जाकर जनसंपर्क कर शिक्षकों एवं कर्मचारियों को एकजुट किया जा रहा है।
इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। संघर्ष समिति की चेयरमैन डा. अंचल अहेरी ने बताया कि बुधवार को होने वाला धरना ऐतिहासिक होगा। धरने में दर्जनों विभागों के संगठन शामिल होंगे। इस दौरान तापस कुमार मिश्रा, इं. विवेक शर्मा, सर्वेश शर्मा, अजरार आगा, त्रिवेणी सहाय, दीनदयाल रस्तोगी, देवकुमार पटेल, जगपाल भाटी, आदि लोग मौजूद रहे।
