दिव्या खोसला कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ के लिए हुईं एक्साइटेड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार ने लीड रोल निभाया है। दिव्या इस फिल्म से काफी लंबे समय के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार ने लीड रोल निभाया है। दिव्या इस फिल्म से काफी लंबे समय के बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं।

दिव्या खोसला कुमार ने कहा कि मैं इस फिल्म को लेकर बेहद रोमांचित हूं  कि मुझे इतना अच्छा अवसर मिला है। इसमें मिलाप ने मेरे किरदार को बेहतरीन तरीके से दिखाया है। शायद मैं भी इस तरह से स्क्रीन पर खुद को दिखाने के बारे में नहीं सोच पाती। मेरा किरदार इसमें बहुत दमदार है। यह फिल्म थिएटर के लिए ही बनी है। मुझे खुशी है कि यह थिएटर में अब रिलीज हो रही है।

गौरतलब है कि ‘सत्यमेव जयते 2’ 2018 में रिलीज फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का सीक्वल है। ‘सत्यमेव जयते 2’ 25 नवंबर को रिलीज होगी।

संबंधित समाचार