लखनऊ: इंसानियत एक बार फिर हुई शर्मसार, कूड़े के ढेर में मिला नवजात शिशु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के सहादतगंज एरिया के दरगाह हजरत अब्बास में कूड़े के ढेर में नवजात बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। अब पुलिस आसपास स्थित नर्सिग होम्स में जांच शुरू करते हुए फेंकने वाले की शिनाख्त की कोशिशों में …

लखनऊ। राजधानी के सहादतगंज एरिया के दरगाह हजरत अब्बास में कूड़े के ढेर में नवजात बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। अब पुलिस आसपास स्थित नर्सिग होम्स में जांच शुरू करते हुए फेंकने वाले की शिनाख्त की कोशिशों में जुट गई है।

आपको बता दें फिलहाल पुलिस ने 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन पर सूचित करके बच्चे को बाल कल्याण समिति के कोर्डिनेटोर कृष्णा शर्मा को सौंप दिया है। उन्होंने बताया की बच्चे का स्वास्थ्य ठीक ना होने की वजह से उसको लखनऊ के लोकबंधु हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है, आगे इसके स्वस्थ हो जाने के बाद तय किया जाएगा कि इसका पालन पोषण किस तरह से बाल कल्याण समिति करेगी। फिलहाल इस घटने से आस पास रहने वाले लोगों में अफरा तफरी मची हुई है।

संबंधित समाचार