मुंबई टिकटॉक स्टार शोषण मामले में एक युवक और गिरफ्तार, अन्य 4 पर मुकदमा दर्ज
लखनऊ। मुंबई की टिकटॉक एक्ट्रेस को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले मुख्य आरोपित राजन पंडित के साथी यश चौरसिया को इंदिरानगर पुलिस ने बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है। टिकटॉक एक्ट्रेस ने 22 सितंबर को इंदिरानगर थाने में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही पुलिस टीम गिरफ्तारी …
लखनऊ। मुंबई की टिकटॉक एक्ट्रेस को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले मुख्य आरोपित राजन पंडित के साथी यश चौरसिया को इंदिरानगर पुलिस ने बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है। टिकटॉक एक्ट्रेस ने 22 सितंबर को इंदिरानगर थाने में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही थी।
मुंबई की रहने वाली टिकटाक एक्ट्रेस ने अंबेडकर नगर के रहने वाले राजन पंडित उर्फ दिव्यांश समेत चार लोगों पर शारीरिक शोषण व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें नीतू तिवारी, नेहा तिवारी व राजन का दोस्त यश चौरसिया शामिल है। राजन पंडित व पीड़िता इंदिरानगर के एक अपार्टमेंट में रहते थे। राजन मुलरूप से अंबेडकर नगर का रहने वाला है। पीड़िता ने 22 सितंबर को इंदिरानगर थाने में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था।
तहरीर में पीड़िता ने बताया कि राजन पंडित ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। इनके साथ नीतू तिवारी, नेहा तिवारी और यश चौरसिया ने मिलकर मेरे रूपए हड़प लिए। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी, जिसमें लगातार अंबेडकर नगर से लेकर लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर रही थी। बुधवार तड़के मुख्य आरोपित राजन पंडित के दोस्त यश चौरसिया को रिंग रोड के पास से पुलिस टीम ने दबोच लिया। यश कहीं भागने की फिराक में था। उसके पास से कुछ कपड़े व अन्य सामान भी बरामद किया गया।
