कन्नौज: नर्सिंग होम के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, मिले जांच के आदेश
कन्नौज। ऐसे तो जनपद में कई मामले सामने आए हैं। लेकिन यह मामला बेहद चौंकाने वाला है। जहां एक नर्सिंग होम संचालक ने बुखार से पीड़ित बच्चे के इलाज के नाम पर 3 दिन में 27000 रूपए वसूले। इतना पैसा खर्च करने उसे आराम नहीं मिलने पर बच्चे को नर्सिंग होम से फतेहगढ़ के निजी …
कन्नौज। ऐसे तो जनपद में कई मामले सामने आए हैं। लेकिन यह मामला बेहद चौंकाने वाला है। जहां एक नर्सिंग होम संचालक ने बुखार से पीड़ित बच्चे के इलाज के नाम पर 3 दिन में 27000 रूपए वसूले। इतना पैसा खर्च करने उसे आराम नहीं मिलने पर बच्चे को नर्सिंग होम से फतेहगढ़ के निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया जहां उसकी जान बच सकी।
बता दें की यह मामला गुरसहायगंज है, जहां ‘मां नर्सिग होम’ नाम से संचालित एक हॉस्पिटल जलालाबाद निवासी विनीता पत्नी श्यामू ने अपने बच्चे को मां हॉस्पिटल में दिखाया था। जिसमें हॉस्पिटल के संचालक ने बच्चे को बेहद गंभीर बताते हुए भर्ती कर लिया और उसका इलाज शुरू कर दिया। जब 3 दिन तक बच्चे को कोई आराम नहीं मिला तो पीड़ित ने संचालक से छुट्टी करने की गुहार लगाई। इस पर संचालक ने कहा कि पहले दवाई और बेड चार्ज का 27000 रूपए जमा करो उसके बाद बच्चे को छुट्टी दी जाएगी।
वहीं पीड़ित महिला ने अपने जेवर बेचकर हॉस्पिटल संचालक को 27000 रूपए चुकाए। जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपने बच्चे को फतेहगढ़ के एक निजी नर्सिंग होम ले गई। जहां एक दिन में ही बच्चे को दवाई दिला कर चली आई।
शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र और वहीं बैठे अपर जिलाधिकारी ने पीड़ित की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मां हॉस्पिटल के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। उनका कहना था जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पीड़ित का कहना है कि अगर हमारी यहां नहीं सुनी गई तो हम मुख्यमंत्री के पास अपनी गुहार लगाएंगे। हॉस्पिटल के खिलाफ कानूनी तौर पर नियमानुसार कार्रवाई करवाएंगे। जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे।
