रामपुर : नवाब अलाउद्दीन अहमद खां के इंतकाल से नूर महल में गम का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो के बड़े भाई और पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के मामू नवाब अलाउद्दीन अहमद खां उर्फ पर्रु मियां का इंतकाल हो गया है। उनके निधन से रामपुर के शाही परिवार में गम का माहौल है। उनका दफ्न गुरुवार को लोहारू में होगा। रामपुर से …

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो के बड़े भाई और पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के मामू नवाब अलाउद्दीन अहमद खां उर्फ पर्रु मियां का इंतकाल हो गया है। उनके निधन से रामपुर के शाही परिवार में गम का माहौल है। उनका दफ्न गुरुवार को लोहारू में होगा। रामपुर से काफी संख्या में लोग लोहारू रवाना हो गए हैं।

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि नवाब अलाउद्दीन अहमद खां कुछ समय से बीमार थे। उनकी उम्र 84 साल थी। वो लोहारू के अंतिम शासक व पंजाब-हिमाचल के राज्यपाल रहे नवाब अमीन उद्दीन अहमद खां के बेटे थे। मरहूम पर्रु मियां राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नवाब एमाद् उद्दीन अहमद खां उर्फ दुर्रु मियां और रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो के भाई थे। उन्होंने बताया कि लोहारू नाइन गन सेल्यूट स्टेट थी।

पूर्व राष्ट्रपति फख्रउद्दीन अली अहमद, शायर मिर्जा गालिब, दाग देहलवी, जमील उद्दीन आली व पटौदी के शासक नवाब इब्राहीम अली खां का संबंध भी बेगम नूरबानो के खानदान से हैं। उन्होंने बताया कि पर्रु मियां के इंतकाल से गमजदा बेगम नूरबानो, नवेद मियां और हमजा मियां देर रात्रि लोहारू के लिए रवाना हो गए हैं। उनका दफन गुरुवार को दोपहर चार बजकर बीस मिनट पर लोहारू में होगा।

संबंधित समाचार