बरेली: 48 घंटों से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल, आज खत्म
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में संविदा कर्मचारी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बीच हुई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने की वजह से बरेली कॉलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों की पिछले 48 घंटों से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रशासन के आश्वासन पर आज समाप्त हो गई। बुधवार …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में संविदा कर्मचारी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बीच हुई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने की वजह से बरेली कॉलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों की पिछले 48 घंटों से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रशासन के आश्वासन पर आज समाप्त हो गई। बुधवार को बरेली कॉलेज में मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह दोषियों पर शाम तक कार्रवाई करेंगे। जिसके बाद कर्मचारियों ने कॉलेज के ताले खोल दिए और काम शुरू किया। हालांकि सुरक्षा को देखते हुए बरेली कॉलेज में फोर्स तैनात कर दी गई है।
बुधवार को छात्रों की भी भीड़ हो गई जमा
पिछले 48 घंटों से कॉलेज बंद होने की वजह से छात्रों को खासी समस्या हो रही थी। छात्र अपने छात्रवृति फार्म तक जमा नहीं कर पा रहे थे। अंतिम तिथि भी पास आने की वजह से बुधवार को तमाम छात्र बरेली कॉलेज के गेट पर पहुंच गए। भारी संख्या में छात्रों की मौजूदगी देखते हुए पुलिस फोर्स भी मौके पर तैनात कर दी गई। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराई।
क्या था पूरा मामला
दरअसल, बीते 12 अक्टूबर को बरेली कॉलेज के कर्मचारियों और एबीवीपी के छात्रों के बीच विवाद हुआ था। एबीवीपी छात्रों ने बरेली कॉलेज के कर्मचारी को पीट दिया था। कर्मचारी और छात्र एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपित छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिसके बाद कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ी और सोमवार सुबह उन्होंने कॉलेज में शिक्षण कार्य बंद कर बरेली कॉलेज गेट पर ताला जड़ कर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए थे।
इसे भी पढ़ें…
बरेली: रायफल की सफाई करते वक्त चली गोली, गार्ड गंभीर रुप से घायल
