बरेली: जिला अस्पताल में रात 10 बजे तक लगाया जाएगा कोरोना रोधी टीका
बरेली, अमृत विचार। कोरोनारोधी टीकाकरण से कोई न छूटे इसके लिए महाराणा प्रताप जिला संयुक्त चिकित्सालय में रात 10 बजे तक टीकाकरण होगा। ऐसे में लोग काम करने के बाद टीकाकरण करा सकते हैं। नौकरीपेशा और अन्य कामकाजी लोग टीका लगवाने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। नौकरीपेशा को रविवार को अवकाश मिलता है, …
बरेली, अमृत विचार। कोरोनारोधी टीकाकरण से कोई न छूटे इसके लिए महाराणा प्रताप जिला संयुक्त चिकित्सालय में रात 10 बजे तक टीकाकरण होगा। ऐसे में लोग काम करने के बाद टीकाकरण करा सकते हैं। नौकरीपेशा और अन्य कामकाजी लोग टीका लगवाने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। नौकरीपेशा को रविवार को अवकाश मिलता है, लेकिन उस दिन टीकाकरण नहीं होता है।
ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने हर जिले में एक केंद्र पर रात 10 बजे तक टीकाकरण कराए जाने का निर्णय लिया है। यहां लाभार्थियों को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक वैक्सीनेशन की सुविधा मिल सकेगी। इस कवायद से वह लोग भी प्रतिरक्षित हो सकेंगे जो अभी तक समय की कमी के चलते वैक्सीनेशन नहीं करा पा रहे थे।
1 नवंबर से शुरू होगा रात 10 बजे तक वैक्सीनेशन
शासन ने वैक्सीनेशन की अभी अर्बन में एक या इससे अधिक सेंटर तय करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह सुविधा हर हाल में 1 नवंबर से शुरू करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षित अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर अभी जिला अस्पताल में 1 नवंबर से सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक वैक्सीनेशन होगा। इसके लिए वैक्सीनेशन टीम दो शिफ्ट में काम करेगी।
52 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 13,800 ने कराया वैक्सीनेशन
जिले में बुधवार को 26 प्रतिशत यानी 13,800 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि जिले में 52 हजार डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए 18 हजार का लक्ष्य दिया गया, जिसके सापेक्ष 4,836 लोगों ने वैक्सीन लगवाई, जिसमें से 4,607 ने कोविशिल्ड व 229 लोगों ने कोवैक्सीन लगवाई। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए विभाग ने 34 हजार का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 8,964 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
