बरेली: लोकवाणी केंद्र संचालक के घर डाली डकैती
मीरगंज, अमृत विचार। मोहल्ला मेवात रेलवे लाइन के निकट बने मकान में मंगलवार रात खाना खाकर घर से बाहर टहलने निकले लोकवाणी केंद्र संचालक को पहले से घात लगाये बैठे 8-10 नकाबपोश बदमाशों ने पकड़ लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे व उसके परिवार को बंधक बनाया। शोर मचाने पर परिवार को जान से मारने …
मीरगंज, अमृत विचार। मोहल्ला मेवात रेलवे लाइन के निकट बने मकान में मंगलवार रात खाना खाकर घर से बाहर टहलने निकले लोकवाणी केंद्र संचालक को पहले से घात लगाये बैठे 8-10 नकाबपोश बदमाशों ने पकड़ लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे व उसके परिवार को बंधक बनाया। शोर मचाने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान लाखों के जेवर-नकदी लेकर वह फरार हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की। लोकवाणी केंद्र संचालक की तहरीर पर पुलिस ने चोरी में रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला मेवात निवासी ललित शर्मा उर्फ़ लालता प्रसाद ने बताया कि वह लोकवाणी केंद्र संचालक हैं। वह अपनी दुकान बंद कर मंगलवार रात लगभग 9:30 बजे घर पहुंचे। खाना खाकर घर के बाहर टहलने निकले। घर से निकलते ही बदमाशों ने पकड़कर घर के अंदर धक्का दे दिया और फिर को बंधक बना लिया। लुटेरों ने घर में रखे लगभग 50 हज़ार रुपये नकद व लाखों के जेवर पर हाथ साफ किया। घटना को अंजाम देने के बाद वह रेलवे लाइन की ओर भाग गये।
लुटेरों के जाने के बाद उन्होंने कॉल पर पुलिस को सूचित किया। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस ने मामले में खेल कर दिया। पुलिस ने डकैती की रिपोर्ट न दर्ज कर चोरी में रिपोर्ट दर्ज की है। इसके लिए तहरीर में भी खेल किया गया।
वर्जन—–
परिवार ने चोरी की तहरीर दी है। उनकी तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। – राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
