बरेली: प्रेमा रावत का उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम में चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय विद्यालय एयर फोर्स स्टेशन बरेली की पूर्व छात्रा प्रेमा रावत का उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम में चयन हो गया है। सोमवार को घोषित 20 सदस्यीय टीम में शामिल होने वाली वह बागेश्वर जिले की और केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स बरेली की पहली महिला क्रिकेटर बनीं। बीसीसीआई ने सोमवार को उत्तराखंड टीम की …

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय विद्यालय एयर फोर्स स्टेशन बरेली की पूर्व छात्रा प्रेमा रावत का उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम में चयन हो गया है। सोमवार को घोषित 20 सदस्यीय टीम में शामिल होने वाली वह बागेश्वर जिले की और केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स बरेली की पहली महिला क्रिकेटर बनीं। बीसीसीआई ने सोमवार को उत्तराखंड टीम की घोषणा की।

20 सदस्यीय टीम में प्रेमा रावत का नाम भी शामिल था। 31 अक्टूबर को उत्तराखंड और मुंबई की टीम के बीच मैच खेला जाएगा। प्रेमा ने गांव के प्राथमिक स्कूल से तीसरी कक्षा तक की पढ़ाई की। जिसके बाद उनका परिवार बरेली शिफ्ट हो गया। प्रेमा के पिता केदार सिंह रावत एयरफोर्स में हैं। प्रेमा ने बरेली में केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल में 12वीं तक की पढ़ाई की। विद्यालय के खेल अध्यापक पीएस छेत्री ने प्रेमा के हुनर को पहचानकर फिटनेस बनाने के लिए हॉकी टीम के लिए चुना।

प्रेमा ने 2017, 2018 में केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से एजीएफआई तक का सफर पूरा किया। प्रेमा को खेल मैदान मे यूपी हॉकी नेशनल खिलाडी एमएस मोनी ने फिजिकली फिट किया। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट में कॅरियर बनाया। उन्होंने फोन पर बताया कि वे इन दिनों पुणे में है। एक क्रिकेटर के लिए राज्य और देश की टीम से खेलना सबसे बड़ा सपना होता है।

संबंधित समाचार