Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल में उबाल जारी, जानें कितने बढ़े दाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गुरूवार को कच्चे तेल के उच्चतम स्तर से फिसलने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगाताार दूसरे दिन उबाल जारी रहा। इन दोंनों की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गयी जिसके बाद राजधानी दिल्ली मेंं पेट्रोल 108.29 रुपये प्रति लीटर और …

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गुरूवार को कच्चे तेल के उच्चतम स्तर से फिसलने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगाताार दूसरे दिन उबाल जारी रहा। इन दोंनों की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गयी जिसके बाद राजधानी दिल्ली मेंं पेट्रोल 108.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।

मुंबई में पेट्रोल 114.14 रुपये और डीजल 105.12 रुपये प्रति लीटर पर, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 116.98 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 106.38 रुपये प्रति लीटर पर, पटना में पेट्रोल 112.04 रुपये और डीजल 103.64 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 112.06 रुपये और डीजल 102.98 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में भी पेट्रोल के 108.78 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी 100.14 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है।राँची में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मात्र 18 पैसे का अंतर रह गया है। पेट्रोल 102.54 रुपये और डीजल 102.36 रूपये प्रति लीटर पर है।

दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 105.44 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर पर है। अभी देश के सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुकी है। अधिकांश शहरों में डीजल भी शतक लगा रहा है। इस महीने में अब तक 28 दिनों में से 21 दिन इन दोनों की कीमतों में बढोतरी हुयी है। इस महीने में अब तक पेट्रोल 6.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7.25 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

बाजार अध्ययन एवं साख निर्धारण करने वाली कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने अगले साल तक ब्रेंट क्रूड के 110 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने की रिपोर्ट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को अमेरिका में कच्चे तेल में भारी गिरावट रही। इसके साथ ही गुरूवार को सिंगापुर में कच्चे तेल में कारोबार नरमी के साथ शुरू हुआ। ब्रेंट क्रूड 2.09 डॉलर उतरकर 82.49 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.79 डॉलर फिसलकर 80.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 108.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर) दिल्ली————— 108.29—————— 97.02

मुंबई-—————114.14—————— 105.12
चेन्नई—————105.13 -—————101.25
कोलकाता————108.78—————-—100.14

इसे भी पढ़ें…

आर्यन ड्रग्स मामले में पुलिस ने गोसावी को किया गिरफ्तार, कई दिन से था फरार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव