आर्यन ड्रग्स मामले में पुलिस ने गोसावी को किया गिरफ्तार, कई दिन से था फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। आर्यन खान ड्रग्स मामले में कई दिनों से फरार चल रहे मादक अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के गवाह किरण गोसावी को आज पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह पांच बजे गोसावी को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है। …

मुंबई। आर्यन खान ड्रग्स मामले में कई दिनों से फरार चल रहे मादक अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के गवाह किरण गोसावी को आज पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह पांच बजे गोसावी को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि गोसावी मादक अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के आर्यन खान ड्रग्स मामले में पंच गवाहों में है और उस पर आरोप है कि उसने एनसीबी के मुम्बई अंचल के निदेशक समीर वानखेडे के कहने पर झूठी गवाही दी है। पिछले दिनों उसका सोशल मीडिया पर बातचीत वायरल हुई थी जिसमें उसको यह कहते हुए सुना गया है कि वह लखनऊ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करेगा। इसी ममाले में क्रमश: गोवासी के अंगरक्षक प्रभाकर सेल ने जांच एजेंसियों के अधिकारियों और गोवासी के खिलाफ मुम्बई विशेष अदालत में हल्फनामा दिया है।

इसे भी पढ़ें…

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल में उबाल जारी, जानें कितने बढ़े दाम

संबंधित समाचार