आज से होगा दिवाली मेले का आगाज, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गोमती तट के झूलेलाल वाटिका में गोमती आरती और लेजर शो के साथ विकास दीपोत्सव का आज से आगाज होगा। सीएम योगी 28 अक्टूबर को शाम 6 बजे दीपावली मेले का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर कथक नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, नगर विकास मंत्री …

लखनऊ। गोमती तट के झूलेलाल वाटिका में गोमती आरती और लेजर शो के साथ विकास दीपोत्सव का आज से आगाज होगा। सीएम योगी 28 अक्टूबर को शाम 6 बजे दीपावली मेले का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर कथक नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, महापौर संयुक्ता भाटिया उपस्थित रहेंगे।

मेले में एक ही छत के नीचे लोग मनोरंजन और खरीदारी का लुत्फ उठा सकेंगे। मेला स्थल के साथ ही नगर निगम ने आस-पास के मंदिरों को भी लाइट से सजाया है। रात में लाइट की रोशनी से गोमती जगमगा उठती है। मेला स्थल के दोनों ओर नगर निगम लखनऊ आठों जोनों के 100-100 पटरी दुकानदारों को जगह दे रहा है।

बुधवार को मेले में खान-पान, पटरी दुकानें लगनी शुरु हो गयीं। मेला 3 नवम्बर तक चलेगा। जिसमें प्रदेश सरकार की उप​लब्धियां, स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी, पीएम स्वनिधि योजना में पंजीकरण के​ लिए हेल्प डेस्क, ओडीओपी के स्टॉ, कोविड टीकाकरण डेस्क, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड कोर्ट, फन जोन एवं सेल्फी प्वाइंट विद ग्रेट लीडर्स मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा कॉमेडी नाइट, बॉलीवुड नाइट में जाने-माने कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे।

संबंधित समाचार