केजीएमयू को मिली केयूके से अंतरराष्ट्रीय मान्यता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। केजीएमयू बहुत जल्द पूरे भारत के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देना शुरू कर देगा। ये जानकारी कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. बिपिन पुरी ने दी है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को कोक्रेन, यूनाइटेड किंगडम से अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिल गयी है। उन्होंने बताया कि कोक्रेन यूके सबसे बड़ा और सबसे अधिक मान्यता प्राप्त संगठन …

लखनऊ। केजीएमयू बहुत जल्द पूरे भारत के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देना शुरू कर देगा। ये जानकारी कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. बिपिन पुरी ने दी है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को कोक्रेन, यूनाइटेड किंगडम से अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिल गयी है।

उन्होंने बताया कि कोक्रेन यूके सबसे बड़ा और सबसे अधिक मान्यता प्राप्त संगठन है जो किसी भी लाभ आधारित संगठन, कंपनी से धन नहीं लेता है और इसीलिए कोक्रेन, यूके द्वारा दी गई सिफारिशों को डब्ल्यूएचओ सहित दुनिया के कई देशों की सरकारों द्वारा स्वीकार किया जाता है। डॉ. पुरी ने केजीएमयू को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाने के लिए प्रो. बलेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. हरदीप सिंह मल्होत्रा, डॉ. हिमांशु रेड्डी, प्रो. आर डी सिंह, डॉ. आनंद श्रीवास्तव और डॉ नीरज की टीम को उनके योगदान के लिए बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि अब इलाज से जुड़ी तमाम तरह की बारीकियों को लेकर देश के भर के डॉक्टरों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। डॉ. पुरी ने इस बात पर भी जोर दिया कि दुनिया भर के अन्य शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में अन्य कोक्रेन संबद्ध केंद्र और स्वास्थ्य सेवा के व्यक्ति के साथ-साथ 130 देशों के वैज्ञानिक कोक्रेन मेटा-विश्लेषण धन में योगदान दे रहे हैं।

संबंधित समाचार